Posts

Showing posts with the label Indian writer

सेंदरा / कारका ( खोज / search )

Image
      सेंदरा - कोड़ा को होतेते      कारका - कुड़ी को होतेते       सेंदरा रेनाक् हा़टिञ दौ एयाय (7) लेकानाग् मेनाक्आ 1. बाहा सेंदरा - ( बाहा पोरोब तेसार माहा रे हुयोक्आ ) 2. पुर सेंदरा - ( आतों कोडा़ होतेते नेनडा कातेक् जाहांन् माहा रेगे होयोक्आ ) 3. जारपा सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे आडे पासे बारया पेया आतो टोला होड़ मिला़व कातेक् को सेंदराया ) 4. गिरा़ सेंदरा - ( जांहां बिर गे दिहरी बाबा होतेते गिरा़ आडा़क् कातेक् को सेंदराया ) 5. दिसवा़ सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे जाव सेरमा गे जाहां नेनडा कातेक् को सेंदरायेत् ताहेंना ) 6. राज सेंदरा - ( लाहा जाहां राजा को होतेते सेंदरा होयोक् कान ताहेंना ) 7. लॉ बिर सेंदरा - ( नोवा दो आजोदिया़ बुरू सेंदरा काना जाहां दो बा़यसा़ख कुना़मी रे हुयोक् काना आर नोवा रेगे लाॉ बिर बा़यसी हों होयोक् काना )        सेंदरा बिर रेना जुड़ू खेरवाल साँवता रे जुड़ू रेना हाटिञ 1. ढिङकिया़ जुड़ू 2. टोटाकिया़ जुड़ू 3. आ़पाड़िया़ जुड़ू 4. मामा: सेरोम जुड़ू 5. लाडया जुड़ू 6. सिकारिया जुड़ू सेंदरा बिर...

03 May knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय लेखिका आशारानी व्होरा

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखिका आशारानी व्होरा  हिंदी की सुपरिचित लेखिका आशारानी व्होरा का जन्म 7 अप्रैल , 1921 को हुआ । उन्होंने 1946 से 1964 तक महिला प्रशिक्षण तथा समाजसेवा के क्षेत्र में सक्रिय रहने के बाद स्वतंत्र लेखन को ही पूर्णकालिक व्यवसाय बना लिया । हिंदी की लगभग सभी लब्धप्रतिष्ठ पत्र पत्रिकाओं में अर्धशती से उनकी रचनाएँ । छपती रही हैं । अब तक 4 , 000 से ऊपर रचनाएँ और 90 पुस्तकें प्रकाशित । उन्हें अनेक संस्थागत पुरस्कारों सहित रचना पुरस्कार ' , ' अंबिकाप्रसाद दिव्य पुरस्कार ' , ' कृति पुरस्कार ' , ' साहित्य भूषण सम्मान ' , ' गणेश शंकर विद्यार्थी पुरस्कार ' तथा ' साहित्य वाचस्पति ' से सम्मानित किया गया । वे केंद्रीय हिंदी संस्थान , आगरा एवं हिंदी अकादमी , दिल्ली की सदस्य भी रहीं । 21 दिसंबर , 2008 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- भारत की पहली फीचर फिल्म राजा हरिश्चंद्र प्रदर्शित की गई । यह एक बीस मिनट लंबी मूक फिल्म थी । 3 मई की प्रमुख घटनाएँ :-  •1830 : विश्व में भाप इंजन से पहली नियमित यात्री रेलगाडी ...

28 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय  अयोध्या सिंह उपाध्याय ' हरिऔध ' का जन्म 15 अप्रैल , 1865 को आजमगढ़ में हुआ । उन्होंने उर्दू , संस्कृत , फारसी , बँगला एवं अंग्रेजी का अध्ययन किया । वर्ष 1883 में वे निजामाबाद के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर बने । वर्ष 1923 में वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्राध्यापक बने । उनका सृजनकाल हिंदी के तीन युगों में विस्तृत है - भारतेंदु युग , द्विवेदी युग और छायावादी युग । इसलिए हिंदी कविता के विकास में उनकी भूमिका नींव के पत्थर के समान है । उन्होंने संस्कृत छंदों का हिंदी में सफल प्रयोग किया है । प्रियप्रवास ' की रचना संस्कृत वर्णवृत्त में करके उन्होंने खड़ी बोली को पहला महाकाव्य दिया । ' प्रियप्रवास ' और ' वैदेही वनवास ' उनके महाकाव्य हैं । उन्होंने अनेक पुस्तकें लिखीं । 16 मार्च , 1947 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  सर आइजक न्यूटन के ' प्रिंसीपिया ' का पहला खंड प्रकाशित किया गया । 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1910 : इंग्लैंड में पायलट क्लोड ग्राहम व्हाइट ने पहली बा...

09 April knowledge ( रोचक जानकारी )प्रसिद्ध भारतीय लेखक राहुल सांकृत्यायन

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक  राहुल सांकृत्यायन  हिंदी यात्रा साहित्य के जनक माने जाने वाले राहुल सांकृत्यायन का जन्म 9 अप्रैल , 1893 को हुआ था । विधिवत पढ़ाई न करने के बावजूद उन्होंने सभी विषयों पर बहुमूल्य ग्रंथों की रचना की । प्रतिष्ठित बहुभाषाविद् | महापंडित सांकृत्यायन की प्रमुख रचनाएँ हैं - ' वोल्गा से गंगा ' , ' सिंह सेनापति ' और ' जय यौधेय ' , ' मेरी जीवन यात्रा ' , ' दर्शन दिग्दर्शन ' , ' विश्व की रूपरेखा ' , ' मध्य एशिया का इतिहास ' , ' राष्ट्र भाषा कोश ' और ' तिब्बती हिंदी कोश ' , । ' लंका ' , ' तिब्बत यात्रा ' और ' ईरान और रूस में पच्चीस मास ' उनकी यात्रा संस्मरण हैं । बौद्ध धर्म पर उनका शोध हिंदी साहित्य में युगांतरकारी माना जाता है , जिसके लिए उन्होंने तिब्बत से लेकर श्रीलंका तक भ्रमण किया था । 14 अप्रैल , 1963 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- कैप्टन जेम्स कुक द्वारा बॉटनी बे ( ऑस्ट्रेलिया ) खाड़ी की खोज की गई । 9 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :- • ...

05 April knowledge ( रोचक जानकारी ) ' माउंटेन मैन ' दशरथ मांझी

Image
' माउंटेन मैन '  दशरथ मांझी ' माउंटेन मैन ' दशरथ माँझी का जन्म 14 जनवरी , 1929 को बिहार में हुआ था । वे अपनी पत्नी फाल्गुनी के साथ गया जिले के करीब गहलौर नामक गाँव में रहते थे । जब वे खेतों में काम करते , उनकी पत्नी रोज उन्हें खाना देने जाती । एक दिन जाते समय वे गहलौर पहाड़ी से गिर गई और उनकी मृत्यु हो गई । इसके बाद से तो दशरथ मांझी पर गहलौर ' पहाड़ी को वहाँ से हटाने का जुनून सवार हो गया । एक दिन वे छेनी - हथौड़ा लेकर निकल पड़े और उस पहाड़ी को काटने लग गए । उन्होंने अकेले 22 सालों में उस पहाड़ को काटकर एक सड़क बना दी । उनके इस प्रयास और संकल्प की सभी ने प्रशंसा की । उन्हें राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित किया गया । उनका नाम ' लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज किया गया । 17 अगस्त , 2007 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- ताइवान द्वारा सुपरसोनिक एंटी शिप मिसाइल ' हसियुंग फेंग तृतीय ' का परीक्षण किया । 5 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1908 : भारत के प्रथम दलित उप प्रधानमंत्री एवं राजनेता बाबू जगजीवन राम का जन्म हुआ । • 1930...

रोचक जानकारी (interesting information )

Image
रोचक जानकारी :- भारत की नर्मदा नदी पूर्व से पश्चिम की ओर बहने वाली एकमात्र नदी है । भारतीय रेलवे दुनिया में नोंवाँ सबसे बड़ा रोजगार देने वाला संस्थान है । पवन चक्कियाँ हमेशा एंटिक्लॉकवाइज घूमती हैं । मणिपुर की लोकटक झील दुनिया की एकमात्र तैरती हुई झील ( फ्लोटिंग लेक ) है । जब चंद्रमा सीधा सिर के ऊपर होता है , तो आपका वजन थोड़ा कम हो जाता है । अफ्रीकी नदी नाइजर का स्रोत इसके मुहाने के करीब ही है । प्रकाश बल्ब के आविष्कारक थॉमस अल्वा एडिसन को अंधेरे से डर लगता था । 16 जून , 2011 का पूर्ण चंद्रग्रहण इस दशक में सबसे लंबा चंद्रग्रहण था। यदि कोई वस्तु बहुत तेजी से चलती है , तो वह छोटी और भारी हो जाती है । ' स्टार क्राफ्ट ' ( Star Craft ) अंतरिक्ष में खेला जाने वाला पहला कंप्यूटर गेम है । सोलहवीं शताब्दी के खगोलशास्त्री , टायको ब्राहे की नाक कृत्रिम थी , जो चाँदी की बनी थी । दुनिया का सबसे ऊंचा क्रिकेट का मैदान हिमाचल प्रदेश के चैल में है । गैलियम इतनी नर्म धातु है , जो हाथ की हथेली पर लेने पर ही पिघल जाती है । अगर किसी महीने के पहले दिन ...

04 April Interesting information ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय लेखक माखनलाल चतुर्वेदी

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक  माखनलाल चतुर्वेदी माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म 4 अप्रैल , 1889 को मध्य प्रदेश में हुआ था । उनकी लेखन - शैली ने नव - छायावाद का एक नया आयाम स्थापित किया था । वे 16 वर्ष की उम्र में स्कूल में अध्यापक बने । राष्ट्रीय पत्रिकाओं ' प्रभा ' और ' कर्मवीर ' के संपादक रहे । उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन में सक्रिय रूप से भाग लिया । अपने ओजस्वी और देशप्रेम से ओत - प्रोत लेखों और भाषणों से देशवासियों में देशप्रेम के भाव को जाग्रत् किया । साहित्य में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें साहित्य अकादेमी ' ( 1955 ) और ' पद्म भूषण ' ( 1963 ) से सम्मानित किया गया । उनकी कुछ प्रमुख कालजयी रचनाएँ हैं - हिम तरंगिनी , समर्पण , हिम किरीटिनी , युग चरण , साहित्य देवता , दीप से दीप जले , पुष्प की अभिलाषा । 30 जनवरी , 1968 | को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  सर फ्रांसिस ड्रेक द्वारा पृथ्वी की जलपथ से परिक्रमा पूरी की गई । 4 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1889 : प्रसिद्ध लेखक माखनलाल चतुर्वेदी का जन्म हुआ । • 1949 : उत्तरी अटलांटिक सैन्य संग...

03 April knowledge ( रोचक जानकारी )भारतीय सैन्य अधिकारी फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ

Image
भारतीय सैन्य अधिकारी  फील्ड मार्शल सैम मानेकशॉ ' फील्ड मार्शल ' का पद पाने वाले पहले भारतीय सैन्य अधिकारी सैम मानेकशॉ का जन्म 3 अप्रैल , 1914 को अमृतसर में हुआ था । वे देहरादून के इंडियन मिलिट्री अकादमी के पहले बैच के लिए चुने गए । वे 1969 में भारतीय सेना के 8वें सेनाध्यक्ष बने । उनके नेतृत्व में भारत ने 1971 के भारत - पाक युद्ध में शानदार जीत हासिल की । उन्होंने चार दशकों तक सेना में सेवा की और विश्वयुद्ध सहित पाँच युद्ध देखे । भारत के विभाजन के बाद 1947 - 48 की भारत - पाक युद्ध में भी उन्होंने अपना रणनीतिक कौशल दिखाया । आजादी के बाद गोरखा सेना की कमान संभालने वाले वे पहले भारतीय अधिकारी थे । उनकी वीरता के लिए उन्हें ' पद्म भूषण ' , ' पद्म विभूषण ' और ' सैन्य क्रॉस ' से सम्मानित किया गया । 27 जून , 2008 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  फ्रेंच गुयाना में कोरू अंतरिक्ष स्टेशन से भारत का इनसैट - 2ई बहुउद्देशीय दूरसंचार उपग्रह प्रारंभ हुआ । 3 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1903 : स्वतंत्रता सेनानी एवं समाज - सुधारक श्री...

02 April knowledge ( प्रसिद्ध भारतीय लेखक निर्मल वर्मा )

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक        निर्मल वर्मा हिंदी लेखक , उपन्यासकार , कार्यकर्ता और अनुवादक निर्मल वर्मा का जन्म 3 अप्रैल , 1929 को हुआ था । उनका पहला संग्रह ' परिंदे ' उनका पहला हस्ताक्षर माना जाता है । अपने कॅरियर के पाँच दशक में उन्होंने पाँच उपन्यास , आठ लघु कहानी - संग्रह और नॉन फिक्शन की नौ किताबें कलमबद्ध कीं । निर्मल वर्मा ने 1980 - 83 तक भारत भवन , भोपाल में निराला रचनात्मक लेखन अध्यक्ष के रूप में कार्य किया । 1988 - 90 में वे शिमला में यशपाल क्रिएटिव राइटिंग चेयर के निदेशक थे । उनकी कहानी पर आधारित फिल्म ' माया दर्पण ' ( 1972 ) , कुमार साहनी द्वारा निर्देशित , ने सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए ' फिल्मफेयर क्रिटिक्स पुरस्कार ' जीता था । 25 अक्टूबर , 2005 को नई | दिल्ली में उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- फिजियो और फोकॉल्ट द्वारा सूर्य की पहली तसवीरें ली गईं । 2 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ  • 1921 : अल्बर्ट आइंस्टीन ने अपने नए सापेक्षता के सिद्धांत ' विषय पर व्याख्यान दिया । • 1933 : क्रिकेटर प्रिंस रणजीत सिंहजी का गुजरात के जाम...