Posts

Showing posts with the label Today's inspiring idea

सेंदरा / कारका ( खोज / search )

Image
      सेंदरा - कोड़ा को होतेते      कारका - कुड़ी को होतेते       सेंदरा रेनाक् हा़टिञ दौ एयाय (7) लेकानाग् मेनाक्आ 1. बाहा सेंदरा - ( बाहा पोरोब तेसार माहा रे हुयोक्आ ) 2. पुर सेंदरा - ( आतों कोडा़ होतेते नेनडा कातेक् जाहांन् माहा रेगे होयोक्आ ) 3. जारपा सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे आडे पासे बारया पेया आतो टोला होड़ मिला़व कातेक् को सेंदराया ) 4. गिरा़ सेंदरा - ( जांहां बिर गे दिहरी बाबा होतेते गिरा़ आडा़क् कातेक् को सेंदराया ) 5. दिसवा़ सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे जाव सेरमा गे जाहां नेनडा कातेक् को सेंदरायेत् ताहेंना ) 6. राज सेंदरा - ( लाहा जाहां राजा को होतेते सेंदरा होयोक् कान ताहेंना ) 7. लॉ बिर सेंदरा - ( नोवा दो आजोदिया़ बुरू सेंदरा काना जाहां दो बा़यसा़ख कुना़मी रे हुयोक् काना आर नोवा रेगे लाॉ बिर बा़यसी हों होयोक् काना )        सेंदरा बिर रेना जुड़ू खेरवाल साँवता रे जुड़ू रेना हाटिञ 1. ढिङकिया़ जुड़ू 2. टोटाकिया़ जुड़ू 3. आ़पाड़िया़ जुड़ू 4. मामा: सेरोम जुड़ू 5. लाडया जुड़ू 6. सिकारिया जुड़ू सेंदरा बिर...

04 october knowledge ( Famous revolutionary Shyamji Krishna Verma )प्रसिद्ध क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा

Image
 प्रसिद्ध क्रांतिकारी श्यामजी कृष्ण वर्मा Famous revolutionary Shyamji Krishna Verma स्वतंत्रता सेनानी श्यामजी कृष्ण वर्मा का जन्म 4 अक्टूबर , 1857 को गुजरात में कच्छ के मांडली गाँव में हुआ । वे ऑक्सफोर्ड से एम.ए. और बैरिस्टर की उपाधियाँ प्राप्त करने वाले पहले भारतीय थे । वे कुछ समय तक ऑक्सफोर्ड में संस्कृत के प्रोफेसर भी | रहे । वर्ष 1905 में लॉर्ड कर्जन की ज्यादतियों के विरुद्ध उन्होंने ' इंडियन होम रूल सोसाइटी ' की स्थापना की । भारत की आजादी के लिए वर्ष 1905 में | उन्होंने इंग्लैंड में ' इंडिया हाउस ' का स्थापना की । जब अंग्रेज सरकार ने वहाँ पहरा बिठा दिया तो वे स्विट्जरलैंड चले गए और वहाँ से ' दि इंडियन सोशियोलॉजिस्ट ' मासिक में अपनी लेखनी से आजादी के आंदोलन को धार एक अस्पताल में उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- वर्ष 1959 में लूना -3 द्वारा चंद्रमा के दूरस्थ फलक की तसवीरें प्रेषित की गईं । 4 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएँ :- • 1824 : मेक्सिको एक गणराज्य बना ।  • 1830 : नीदरलैंड से अलग होकर बेल्जियम साम्राज्य बना ।  • 1857 : प्रसिद्ध स्वतंत्रता से...

2 october knowledge ( रोचक जानकारी ) Mahatma Gandhi, the great man of India / भारत के महापुरुष महात्मा गांधी

Image
 Mahatma Gandhi, the great man of India ( भारत के महापुरुष महात्मा गांधी ) ब्रिटिश शासन के खिलाफ उन्होंने | की । 30 जनवरी , 1948 को नाथूराम | गोडसे द्वारा गोली मारकर महात्मा गांधी । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म 2 अक्टूबर , 1869 को गुजरात में हुआ था । उच्च शिक्षा पूरी करने के बाद वे बैरिस्टर की पढ़ाई के लिए लंदन गए । दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने ' अवज्ञा आंदोलन ' चलाया । इस आंदोलन के पूर्ण होने के बाद वर्ष 1916 में भारत लौटकर उन्होंने भारत के स्वतंत्रता संग्राम में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया । वर्ष 1918 में चंपारन और खेड़ा सत्याग्रह , 1919 में खिलाफत आंदोलन , 1920 में असहयोग आंदोलन , 1930 में अवज्ञा आंदोलन , नमक सत्याग्रह यानी दांडी यात्रा उनकी हो अगुवाई में किए गए । वर्ष 1942 में | ' भारत छोड़ो आंदोलन ' की शुरुआत की हत्या कर दी गई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि वर्ष 1608 में डच लेंस निर्माता हंस लिप्परसे द्वारा दूरबीन का आविष्कार किया गया । 2 अक्टूबर की प्रमुख घटनाएँ :- • 1869 : भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का जन्म हुआ ।  • 1904 : भारत के दूसरे प्रधानमंत्री लालबह...

30 September knowledge ( रोचक जानकारी ) Famous Indian player Abhinav Bindra ( प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा )

Image
 प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा (Famous Indian player Abhinav Bindra) प्रसिद्ध भारतीय खिलाड़ी अभिनव बिंद्रा भारत के एक प्रमुख निशानेबाज अभिनव बिंद्रा का जन्म 28 सितंबर , 1983 को देहरादून में हुआ । उन्होंने एम.बी.ए. की शिक्षा प्राप्त की । वे फ्यूचरिस्टिक कंपनी के सी.ई.ओ. हैं । वर्तमान समय में वे चंडीगढ़ में रहते हैं । उन्होंने 15 साल की उम्र से ही निशानेबाजी प्रारंभ कर दी थी । वर्ष 2008 में बीजिंग ओलंपिक खेलों की व्यक्तिगत स्पर्धा में स्वर्ण पदक जीतने | वाले वे पहले भारतीय खिलाड़ी हैं । वर्ष 2001 के म्यूनिख कप में उन्होंने कांस्य पदक जीता । वर्ष 2002 में मैनचेस्टर में | | वे स्वर्ण पदक जीतने में कामयाब रहे । वर्ष 2006 में वे विश्व चैंपियन बने । वर्ष 2014 के राष्ट्रमंडल खेलों में उन्होंने | स्वर्ण पदक जीता । भारत सरकार ने | 2009 में उन्हें खेल के क्षेत्र में ' पद्म | भूषण ' से सम्मानित किया था । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि वर्ष :-  2014 में माइक्रोसॉफ्ट ने ऑपरेटिंग सिस्टम ' विंडोज -10 ' की घोषणा की गई । 30 सितंबर की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1837 : हिंदी और पंजाबी के प्...

11 may knowledge ( The famous Indian writer J.J. Krishnamurthy )

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक  जे . कृष्णमूर्ति विश्वप्रसिद्ध दार्शनिक , आध्यात्मिक विषयों के कुशल लेखक जे . कृष्णमूर्ति का जन्म 11 मई , 1895 को आंध्र प्रदेश में हुआ था । विश्वगुरु बनने के विशिष्ट लक्षण दिखने के कारण एनी बेसेंट ने युवावस्था में ही उन्हें गोद लेकर उनकी परवरिश की । उनके लिखे साहित्य में सार्वजनिक वार्ताएँ , प्रश्नोत्तर , परिचर्चा , साक्षात्कार , डायरी और खुद का लेखन शामिल है , जो 75 से ज्यादा किताबों , 700 से ज्यादा ऑडियो और 1200 से ज्यादा वीडियो कैसेट्स / सीडी के तौर पर उपलब्ध है । इनमें शिक्षा और जीवन का महत्त्व ' तथा ' पहली और आखिरी स्वतंत्रता ' प्रमुख हैं । उन्होंने अनेक शिक्षा संस्थाओं की स्थापना की , जिनमें दक्षिण भारत का ' ऋषिवैली ' स्कूल प्रमुख है । 17 फरवरी , 1986 को कैलिफोर्निया में | उनकी मृत्यु हो गई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  बी . एफ . गुडरिक द्वारा पहले ट्यूबलेस टायर का निर्माण किया गया । 11 मई की प्रमुख घटनाएँ . 1951 : राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया । • 1998 : भारत ने राजस्थान के ...

09 May knowledge ( रोचक जानकारी ) Maharana Pratap of India

Image
भारत के महापुरुष महाराणा प्रताप  महान् योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई , 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था । मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले महाराणा का नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिए अमर है । कहते हैं , प्रताप का भाला 81 किलो का , छाती का कवच 72 किलो का और ढाल तथा दो तलवारों का वजन मिलाकर 208 किलो था । मेवाड़ को जीतने के लिए अकबर के सभी प्रयास असफल रहे । 18 जून , 1576 को लड़े गए हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा के पास सिर्फ 20 , 000 सैनिक थे और अकबर के पास 85 , 000 सैनिक । इसके बावजूद प्रताप ने हार नहीं मानी और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे । ऐसा माना जाता है कि इस विनाशकारी युद्ध में न तो अकबर जीत सका और न ही राणा प्रताप हारे । 19 जनवरी , 1597 को उनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- पहली बार एक लेजर बीम सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह से वापस आई । 9 मई की प्रमुख घटनाएँ :- • 1540 : उदयपुर के मेवाड़ में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ । . 1653 : ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद संपन्न हुआ । • 1866 : सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी ग...

07 May knowledge ( रोचक जानकारी ) Famous Indian writer Rabindranath Tagore

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक रवींद्रनाथ टैगोर ' गुरुदेव ' के नाम से प्रसिद्ध रवींद्रनाथ टैगोर का जन्म7 मई , 1861 को कलकत्ता में हुआ था । भारत के राष्ट्रगान ' जन गण - मन ' और बांग्लादेश के राष्ट्रगान ' आमार सोनार बांग्ला ' के रचयिता टैगोर ने वर्ष 1901 में ' शांति निकेतन विश्वविद्यालय ' की स्थापना की । टैगोर भारत और एशिया के प्रथम व्यक्ति थे , जिन्हें 1913 में उनकी कृति ' गीतांजली ' के लिए नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया । अद्भुत प्रतिभा के धनी रवींद्रनाथ ने करीब 2230 गीतों की रचना की । रवींद्र संगीत बांग्ला संस्कृति का अभिन्न अंग है । 1915 में उन्हें राजा जॉर्ज पंचम ने ' नाइटहुड ' की पदवी से सम्मानित किया । भारतीय और बंगाली साहित्य में अपना अमूल्य योगदान देनेवाले टैगोर का निधन 7 अगस्त , ( 1941 को कलकत्ता में हो गया था । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- नासा की चंद्रा एक्स - रे वेधशाला द्वारा एक भारी सुपरनोवा एसएन 2006 जीवाय की खोज की गई । 7 मई की प्रमुख घटनाएँ :- • 1663 : लंदन में ' रॉयल ' नाम का पहला थिएटर खुला । ...

06 May knowledge ( रोचक जानकारी ) World famous scientist sigmund freud

Image
विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक  सिगमंड फ्रायड  सिगमंड फ्रायड का जन्म 6 मई , 1856 को आस्ट्रिया में हुआ । 4 साल की उम्र में उनका परिवार वियना आ गया । वर्ष 1881 में चिकित्सक की पढ़ाई पूरी करके एक मेडिकल छात्र के तौर पर उन्होंने न्यूरोबायोलॉजी पर अपनी रिसर्च शुरू की । उन्होंने कई सिद्धांतों व मनोवैज्ञानिक तकनीकों का निर्माण किया । उनके व्यक्तित्व संबंधी विचारों को ' मनोलैंगिक विकास का सिद्धांत ' कहा जाता है । फ्रायड द्वारा प्रतिपादित मनोविश्लेषण का संप्रदाय अपनी लोकप्रियता के कारण बहुत चर्चित रहा । उनकी लिखी प्रमुख पुस्तकें हैं - ' इंटरप्रटेशन ऑफ ड्रीम्स ' , ' ग्रुप साइकोलॉजी एंड द एनेलेसिस ऑफ दि इगो ' , ' टोटेम एंड टेबू ' और ' सिविलाइजेशन एंड इट्स डिस्कॉन्टेंट्स ' 123 सितंबर , 1939 को लंदन में इनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- डॉ . जॉन गोरी द्वारा प्रशीतन मशीनरी का पेटेंट कराया गया । 6 मई की प्रमुख घटनाएँ :- • 1733 : पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया । • 1856 : आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म । ...