Posts

Showing posts with the label interesting information

सेंदरा / कारका ( खोज / search )

Image
      सेंदरा - कोड़ा को होतेते      कारका - कुड़ी को होतेते       सेंदरा रेनाक् हा़टिञ दौ एयाय (7) लेकानाग् मेनाक्आ 1. बाहा सेंदरा - ( बाहा पोरोब तेसार माहा रे हुयोक्आ ) 2. पुर सेंदरा - ( आतों कोडा़ होतेते नेनडा कातेक् जाहांन् माहा रेगे होयोक्आ ) 3. जारपा सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे आडे पासे बारया पेया आतो टोला होड़ मिला़व कातेक् को सेंदराया ) 4. गिरा़ सेंदरा - ( जांहां बिर गे दिहरी बाबा होतेते गिरा़ आडा़क् कातेक् को सेंदराया ) 5. दिसवा़ सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे जाव सेरमा गे जाहां नेनडा कातेक् को सेंदरायेत् ताहेंना ) 6. राज सेंदरा - ( लाहा जाहां राजा को होतेते सेंदरा होयोक् कान ताहेंना ) 7. लॉ बिर सेंदरा - ( नोवा दो आजोदिया़ बुरू सेंदरा काना जाहां दो बा़यसा़ख कुना़मी रे हुयोक् काना आर नोवा रेगे लाॉ बिर बा़यसी हों होयोक् काना )        सेंदरा बिर रेना जुड़ू खेरवाल साँवता रे जुड़ू रेना हाटिञ 1. ढिङकिया़ जुड़ू 2. टोटाकिया़ जुड़ू 3. आ़पाड़िया़ जुड़ू 4. मामा: सेरोम जुड़ू 5. लाडया जुड़ू 6. सिकारिया जुड़ू सेंदरा बिर...

11 may knowledge ( The famous Indian writer J.J. Krishnamurthy )

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक  जे . कृष्णमूर्ति विश्वप्रसिद्ध दार्शनिक , आध्यात्मिक विषयों के कुशल लेखक जे . कृष्णमूर्ति का जन्म 11 मई , 1895 को आंध्र प्रदेश में हुआ था । विश्वगुरु बनने के विशिष्ट लक्षण दिखने के कारण एनी बेसेंट ने युवावस्था में ही उन्हें गोद लेकर उनकी परवरिश की । उनके लिखे साहित्य में सार्वजनिक वार्ताएँ , प्रश्नोत्तर , परिचर्चा , साक्षात्कार , डायरी और खुद का लेखन शामिल है , जो 75 से ज्यादा किताबों , 700 से ज्यादा ऑडियो और 1200 से ज्यादा वीडियो कैसेट्स / सीडी के तौर पर उपलब्ध है । इनमें शिक्षा और जीवन का महत्त्व ' तथा ' पहली और आखिरी स्वतंत्रता ' प्रमुख हैं । उन्होंने अनेक शिक्षा संस्थाओं की स्थापना की , जिनमें दक्षिण भारत का ' ऋषिवैली ' स्कूल प्रमुख है । 17 फरवरी , 1986 को कैलिफोर्निया में | उनकी मृत्यु हो गई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  बी . एफ . गुडरिक द्वारा पहले ट्यूबलेस टायर का निर्माण किया गया । 11 मई की प्रमुख घटनाएँ . 1951 : राष्ट्रपति राजेंद्र प्रसाद ने नवनिर्मित सोमनाथ मंदिर का उद्घाटन किया । • 1998 : भारत ने राजस्थान के ...

09 May knowledge ( रोचक जानकारी ) Maharana Pratap of India

Image
भारत के महापुरुष महाराणा प्रताप  महान् योद्धा महाराणा प्रताप का जन्म 9 मई , 1540 को कुंभलगढ़ में हुआ था । मुगलों को नाकों चने चबवाने वाले महाराणा का नाम इतिहास में वीरता और दृढ प्रण के लिए अमर है । कहते हैं , प्रताप का भाला 81 किलो का , छाती का कवच 72 किलो का और ढाल तथा दो तलवारों का वजन मिलाकर 208 किलो था । मेवाड़ को जीतने के लिए अकबर के सभी प्रयास असफल रहे । 18 जून , 1576 को लड़े गए हल्दीघाटी के युद्ध में महाराणा के पास सिर्फ 20 , 000 सैनिक थे और अकबर के पास 85 , 000 सैनिक । इसके बावजूद प्रताप ने हार नहीं मानी और स्वतंत्रता के लिए संघर्ष करते रहे । ऐसा माना जाता है कि इस विनाशकारी युद्ध में न तो अकबर जीत सका और न ही राणा प्रताप हारे । 19 जनवरी , 1597 को उनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- पहली बार एक लेजर बीम सफलतापूर्वक चंद्रमा की सतह से वापस आई । 9 मई की प्रमुख घटनाएँ :- • 1540 : उदयपुर के मेवाड़ में महाराणा प्रताप का जन्म हुआ । . 1653 : ताजमहल का निर्माण 22 वर्ष के निरंतर परिश्रम के बाद संपन्न हुआ । • 1866 : सुप्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी ग...

06 May knowledge ( रोचक जानकारी ) World famous scientist sigmund freud

Image
विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक  सिगमंड फ्रायड  सिगमंड फ्रायड का जन्म 6 मई , 1856 को आस्ट्रिया में हुआ । 4 साल की उम्र में उनका परिवार वियना आ गया । वर्ष 1881 में चिकित्सक की पढ़ाई पूरी करके एक मेडिकल छात्र के तौर पर उन्होंने न्यूरोबायोलॉजी पर अपनी रिसर्च शुरू की । उन्होंने कई सिद्धांतों व मनोवैज्ञानिक तकनीकों का निर्माण किया । उनके व्यक्तित्व संबंधी विचारों को ' मनोलैंगिक विकास का सिद्धांत ' कहा जाता है । फ्रायड द्वारा प्रतिपादित मनोविश्लेषण का संप्रदाय अपनी लोकप्रियता के कारण बहुत चर्चित रहा । उनकी लिखी प्रमुख पुस्तकें हैं - ' इंटरप्रटेशन ऑफ ड्रीम्स ' , ' ग्रुप साइकोलॉजी एंड द एनेलेसिस ऑफ दि इगो ' , ' टोटेम एंड टेबू ' और ' सिविलाइजेशन एंड इट्स डिस्कॉन्टेंट्स ' 123 सितंबर , 1939 को लंदन में इनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- डॉ . जॉन गोरी द्वारा प्रशीतन मशीनरी का पेटेंट कराया गया । 6 मई की प्रमुख घटनाएँ :- • 1733 : पहला अंतर्राष्ट्रीय बॉक्सिंग मैच खेला गया । • 1856 : आस्ट्रियाई मनोवैज्ञानिक सिगमंड फ्रायड का जन्म । ...

02 May knowledge ( रोचक जनकारी ) प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व सत्यजीत रे

Image
प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व सत्यजीत रे 2 मई , 1921 को कलकत्ता में जनमे विश्व के प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे चलता - फिरता फिल्म संस्थान थे । उनकी शिक्षा प्रेसीडेंसी कॉलेज और विश्वभारती विश्वविद्यालय में हुई । उन्होंने 37 ( वृत्तचित्रों , फीचर और लघु फिल्मों ) का निर्देशन किया । इनकी पहली फिल्म ' पथेर पांचाली ' को कान फिल्मोत्सव में मिले सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख पुरस्कार सहित कुल 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले । इसके अलावा ' अपराजितो ' और ' अपुर संसार ' भी इनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं । विश्व सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें ' ऑस्कर पुरस्कार ' , ' अकादेमी मानद पुरस्कार ' और ' भारत रत्न ' से सम्मानित किया गया । वे एक कहानीकार , प्रकाशक , चित्रकार और फिल्म आलोचक भी थे । 23 अप्रैल , 1992 को उनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- हैनिबल गुडविन द्वारा एक सेल्यूलाइड फोटोग्रॉफिक फिल्म का पेटेंट कराया गया । 2 मई की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1519 : इटली के महान चित्रकार तथा वैज्ञानिक लियोनार्दोद विंची का निधन ।  • 192...

26 april knowledge ( रोचक जानकारी ) विश्वप्रसिद्ध व्यक्तित्व विलियम शेक्सपीयर

Image
विश्वप्रसिद्ध व्यक्तित्व विलियम शेक्सपीयर  महाकवि , नाटककार और अभिनेता शेक्सपीयर का जन्म स्ट्रेटफोर्ड में 26 अप्रैल , 1564 को हुआ था । अंग्रेजी भाषा के महत्त्वपूर्ण और प्रसिद्ध लेखकों में से एक शेक्सपीयर की रचनाओं से आनंद की उपलब्धि के अलावा गंभीर जीवनदर्शन भी प्राप्त होता है । लंदन में नाटक कंपनी ' लॉर्ड चेंबरलेन मेन ' में बतौर सहमालिक अपने कॅरियर की शुरुआत करने वाले शेक्सपीयर को ' इंग्लैंड का राष्ट्रीय कवि ' कहा जाता है । उनके महानतम कार्यों में 38 नाटक , 154 कविताएँ , 2 लंबी विवरणात्मक कविताएँ और अन्य लेखन कार्य शामिल है । उनके लिखे ' हैमलेट ' , ' ऑथेलो ' , ' किंग लेअर ' और मैकबेथ ' नाटकों का कई भाषाओं में रूपांतरण हुआ है । 23 अप्रैल , 1616 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- ब्रिटेन का पहला कृत्रिम उपग्रह एरियल 1 छोड़ा गया । 26 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1755 : रूस का पहला विश्वविद्यालय राजधानी मॉस्को में खोलागया ।  • 1841 : ' बॉम्बे गजट ' अखबार पहली बार रेशमी कपड़े पर प्रकाशित ।  ...

23 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध क्रांतिकारी वीर कँवर सिंह

Image
प्रसिद्ध क्रांतिकारी वीर कँवर सिंह   प्रथम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के सिपाही , अन्याय विरोधी , स्वतंत्रता - प्रेमी और कुशल सेनानायक वीर कुंवर सिंह का जन्म 23 अप्रैल , 1777 को बिहार में हुआ था । उन्होंने सन् 1857 के स्वतंत्रता संग्राम में अंग्रेजों के खिलाफ भारतीय सैनिकों का नेतृत्व किया । होम्स ने उनके बारे में लिखा है , ' उस 80 साल के बूढ़े राजपूत ने ब्रिटिश सत्ता के विरुद्ध अद्भुत वीरता के साथ लड़ाई लड़ी । अगर वह जवान होता तो शायद अंग्रेजों को सन् 1857 में ही भारत छोड़ना पड़ता । ' 23 अप्रैल , 1858 में जगदीशपुर के पास ईस्ट इंडिया कंपनी के सैनिकों के साथ युद्ध में बुरी तरह घायल होने के बाद भी उन्होंने अंग्रेजों को पूरी तरह खदेड़कर जीत हासिल की । लेकिन अपने किले में लौटने के बाद 26 अप्रैल , 1858 को उन्होंने वीरगति पाई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  पहला अमेरिकी उपग्रह रेंजर 4 केप केनवरल से चंद्रमा तक पहुँचा । 23 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1504 : सिखों के दूसरे धर्मगुरु अंगद का जन्म । • 1616 : अंग्रेजी साहित्य के महान् कवि और नाटककार विलियम शेक्...

22 April knowledge ( रोचक जानकारी ) विश्वप्रसिद्ध आविष्कारक रॉबर्ट फुल्टन

Image
विश्वप्रसिद्ध आविष्कारक  रॉबर्ट फुल्टन रॉबर्ट फुल्टन का जन्म 14 नवंबर , 1765 को अमेरिका के पेंसिल्वेनिया में हुआ था । चित्रकला में रुचि होने के कारण वे प्रसिद्ध चित्रकार बेंजामिन वेस्ट से चित्रकला सीखने के लिए इंग्लैंड गए । वेस्ट के संपर्क में आने के बाद उनका परिचय कुछ ऐसे लोगों से हुआ कि वे | नावों में दिलचस्पी लेने लगे । वे स्टीम बोट के निर्माण में लग गए । पहले कुछ प्रयोगों में तो उन्हें सफलता नहीं मिली , किंतु अमेरिका लौटकर उन्होंने क्लेरमोंट का निर्माण किया । इस प्रयोग में उन्हें आशातीत सफलता मिली । चूँकि क्लेरमोंट की गणना सबसे पहले की सफल स्टीम - बोटों में की जाती है , इसलिए फुल्टन को स्टीम - बोट का आविष्कारक भी कहा जाता है । 24 फरवरी , 1815 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- धूमकेतु हेल बोप पृथ्वी के सबसे निकट ( 200 मिलियन किलोमीटर ) दिखाई दिया । 22 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1906 : यूनान के एथेंस में 10वें ओलंपिक खेलों की शुरुआत हुई । • 1958 : एडमिरल आर . डी . कटारी भारतीय नौसेना में पहले प्रमुख बने ।  • 1970 : दुनिया में...

19 April knowledge ( रोचक जानकारी ) भारत के महापुरुष महात्मा हंसराज

Image
भारत के महापुरुष      महात्मा हंसराज  आर्यसमाज के प्रमुख नेता एवं शिक्षाविद्  महात्मा हंसराज का जन्म 19 अप्रैल , 1864 को अविभाजित भारत के पंजाब में हुआ था । महात्मा हंसराज ने शिक्षा के भारत के महापुरुष महात्मा हंसराज आर्यसमाज के प्रमुख नेता एवं शिक्षाविद् | महात्मा हंसराज का जन्म 19 अप्रैल , 1864 को अविभाजित भारत के पंजाब में हुआ था । महात्मा हंसराज ने शिक्षा के प्रसार प्रचार में अनुकरणीय योगदान दिया था । देश भर में 750 से भी अधिक दयानंद एंग्लो वैदिक विद्यालयों ( डी . ए . वी . स्कूल ) की स्थापना करने के कारण उनकी कीर्ति अमर है । स्वामी दयानंद सरस्वती के विचारों से प्रभावित हंसराज जातिवाद के प्रबल विरोधकर्ता थे । 22 वर्ष की आयु में डी . ए . वी . स्कूल में प्रधानाचार्य के रूप में उन्होंने 25 वर्ष तक अवैतनिक सेवा कर योगदान दिया । अगले 25 वर्ष उन्होंने समाज सेवा हेतु समर्पित किए । जोधपुर के अकाल में लोगों की सहायता हेतु 14 , 000 अनाथ बच्चों को पालन पोषण के लिए आर्य अनाथालयों में लिया । 15 नवंबर , 1938 को उनका निधन हुआ । प्रचार में अनुकरणीय योगदान दिया था ।...

18 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध क्रांतिकारी तात्या टोपे

Image
प्रसिद्ध क्रांतिकारी     तात्या टोपे  सन् 1857 की क्रांति में अपना महत्त्वपूर्ण योगदान देने वाले तात्या टोपे का जन्म येवला गाँव , नासिक में सन् 1814 को हुआ था । उनका वास्तविक नाम रामचंद्र पांडुरंग राव था । उनके पिता पांडुरंग राव पेशवा बाजीराव द्वितीय के कर्मचारी थे । बचपन में बाजीराव के दत्तक पुत्र नाना साहिब के संपर्क में आने पर तात्या आजीवन नाना के दाहिने हाथ बने रहे । तात्या , नाना और लक्ष्मीबाई की परवरिश एक ही परिवेश में हुई थी , अत : उनका आपस में भाई - बहन जैसा स्नेह था । उन्होंने अपने जीवन काल में अंग्रेजों से 150 युद्ध किए और कुल 10 , 000 अंग्रेज सैनिकों को मारा था । मान सिंह द्वारा किए गए धोखे के कारण ब्रिटिश सेना ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया और 18 अप्रैल , 1859 को फांसी पर चढ़ा दिया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- प्रोफेसर बेहरिंग द्वारा डिप्थीरिया के लिए एक नए सीरम की खोज की गई । 18 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1859 : ' प्रथम स्वतंत्रता संग्राम में भाग लेने वाले प्रमुख क्रांतिकारी तात्या टोपेका निधन ।  • 1948 : हिंदी अखबार ' अमर उज...

17 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय कवि जयदेव

Image
प्रसिद्ध भारतीय कवि         जयदेव जयदेव का काल 12वीं शताब्दी और जन्म - स्थान बंगाल के केंडुली नामक गाँव को माना जाता है । वे एक वैष्णव भक्त और संत के रूप में सम्मानित थे । वे संस्कृत के महाकवि हैं , जिन्होंने ' गीत - गोविंद ' और ' रतिमंजरी ' की रचना की । उनकी कृति ' गीत - गोविंद ' संस्कृत की एक मौलिक रचना है । उसमें उन्होंने श्रीकृष्ण के राधा - प्रेम का वर्णन बड़े ही शृंगारपूर्ण ढंग से किया है । उन्होंने ' गीत - गोविंद ' के माध्यम से अपनी काव्य रचनाओं में राधाकृष्ण की व्यक्त , अव्यक्त , प्रकट एवं अप्रकट - सभी तरह की लीलाओं का भव्य वर्णन किया है । भक्ति - रस से परिपूर्ण कविता करने के कारण जयदेव स्वयं भक्तों के आराध्य बन गए हैं । ' गीत - गोविंद ' का अनुवाद अनेक भाषाओं में हो चुका है । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की कक्षा में मैराथन दौड़ करने वाली पहली यात्री बनीं । 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :- • 1675 : छत्रपति शिवाजी ने फोंडा किले पर हमला कर कारवार को जीता । • 1947 : श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथ...

15 April knowledge ( रोचक जानकारी )विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक लियोनार्दो द विंची

Image
विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक  लियोनार्दो द विंची लियोनार्दो द विंची का जन्म 15 अप्रैल , 1452 को हुआ था । विश्वप्रसिद्ध पेंटिंग ' मोनालिसा ' के रचनाकार लियोनार्दो द विंची एक महान चित्रकार , संगीतज्ञ , कुशल यांत्रिक , इंजीनियर तथा वैज्ञानिक थे । अद्भुत प्रतिभा के धनी विंची एक ही समय में एक हाथ से लिखने का और दूसरे हाथ से पेंटिंग का कार्य कर सकते थे । शब्दों को उलटे क्रम में लिखने में उन्हें निपुणता हासिल थी । कैंची का आविष्कार करने के अलावा उन्होंने अलार्म घड़ी , वातानुकूल संयंत्र , टैंक , पनडुब्बी , हेलीकॉप्टर , भूमिगत नहरें , गोताखोरी के उपकरण आदि के डिजाइन भी तैयार किए थे । इतना कुछ करने वाले लियो कभी स्कूल नहीं गए | थे , उनकी पढ़ाई घर पर ही हुई थी । उन्हें जानवरों से बहुत प्यार था । 2 मई , 1519 को उनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- फ्रेडरिक बैंटिंग , जॉन मैकलियोड और चार्ल्स बेस्ट द्वारा इंसुलिन की खोज की गई । 15 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1452 : विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक लियोनार्डो द विंची का जन्म । • 1469 : सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक का ज...