Posts

सेंदरा / कारका ( खोज / search )

Image
      सेंदरा - कोड़ा को होतेते      कारका - कुड़ी को होतेते       सेंदरा रेनाक् हा़टिञ दौ एयाय (7) लेकानाग् मेनाक्आ 1. बाहा सेंदरा - ( बाहा पोरोब तेसार माहा रे हुयोक्आ ) 2. पुर सेंदरा - ( आतों कोडा़ होतेते नेनडा कातेक् जाहांन् माहा रेगे होयोक्आ ) 3. जारपा सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे आडे पासे बारया पेया आतो टोला होड़ मिला़व कातेक् को सेंदराया ) 4. गिरा़ सेंदरा - ( जांहां बिर गे दिहरी बाबा होतेते गिरा़ आडा़क् कातेक् को सेंदराया ) 5. दिसवा़ सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे जाव सेरमा गे जाहां नेनडा कातेक् को सेंदरायेत् ताहेंना ) 6. राज सेंदरा - ( लाहा जाहां राजा को होतेते सेंदरा होयोक् कान ताहेंना ) 7. लॉ बिर सेंदरा - ( नोवा दो आजोदिया़ बुरू सेंदरा काना जाहां दो बा़यसा़ख कुना़मी रे हुयोक् काना आर नोवा रेगे लाॉ बिर बा़यसी हों होयोक् काना )        सेंदरा बिर रेना जुड़ू खेरवाल साँवता रे जुड़ू रेना हाटिञ 1. ढिङकिया़ जुड़ू 2. टोटाकिया़ जुड़ू 3. आ़पाड़िया़ जुड़ू 4. मामा: सेरोम जुड़ू 5. लाडया जुड़ू 6. सिकारिया जुड़ू सेंदरा बिर...

02 May knowledge ( रोचक जनकारी ) प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व सत्यजीत रे

Image
प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व सत्यजीत रे 2 मई , 1921 को कलकत्ता में जनमे विश्व के प्रसिद्ध फिल्मकार सत्यजीत रे चलता - फिरता फिल्म संस्थान थे । उनकी शिक्षा प्रेसीडेंसी कॉलेज और विश्वभारती विश्वविद्यालय में हुई । उन्होंने 37 ( वृत्तचित्रों , फीचर और लघु फिल्मों ) का निर्देशन किया । इनकी पहली फिल्म ' पथेर पांचाली ' को कान फिल्मोत्सव में मिले सर्वोत्तम मानवीय प्रलेख पुरस्कार सहित कुल 11 अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार मिले । इसके अलावा ' अपराजितो ' और ' अपुर संसार ' भी इनकी प्रसिद्ध फिल्में हैं । विश्व सिनेमा में अभूतपूर्व योगदान के लिए उन्हें ' ऑस्कर पुरस्कार ' , ' अकादेमी मानद पुरस्कार ' और ' भारत रत्न ' से सम्मानित किया गया । वे एक कहानीकार , प्रकाशक , चित्रकार और फिल्म आलोचक भी थे । 23 अप्रैल , 1992 को उनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- हैनिबल गुडविन द्वारा एक सेल्यूलाइड फोटोग्रॉफिक फिल्म का पेटेंट कराया गया । 2 मई की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1519 : इटली के महान चित्रकार तथा वैज्ञानिक लियोनार्दोद विंची का निधन ।  • 192...

01 May knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध साहित्यकार डॉ . श्याम बहादुर वर्मा

Image
प्रसिद्ध साहित्यकार  डॉ . श्यामबहादुर वर्मा  बहुमुखी प्रतिभाशाली , अनेक विषयों के विद्वान् और विचारक डॉ . श्याम बहादुर वर्मा का जन्म 10 अप्रैल , 1932 को हुआ । वे दिल्ली विश्वविद्यालय के पी . जी . डी . ए . वी . ( सांध्य ) कॉलेज में हिंदी के वरिष्ठ प्राध्यापक रहे । उन्होंने विविध भाषाओं तथा ज्ञान - विज्ञान की अनेकानेक शाखाओं का गहन अध्ययन किया । उन्होंने वर्ष 1953 में हिमालय को पैदल पार कर तिब्बत की यात्रा की । वे | ' केंद्र भारती ' मासिक के संपादक तथा भारतीय अनुशीलन परिषद् के निदेशक रहे । उनकी प्रमुख रचनाएँ हैं - ' बृहत् विश्व सूक्ति कोश ' , ' आधुनिक हिंदी शब्दकोश ' , ' श्री अरविंद साहित्य दर्शन ' , ' हमारे सांस्कृतिक प्रतीक ' , ' भारत का संविधान ' , ' मर्यादा - पुरुषोत्तम श्रीराम ' , ' राष्ट्रनिर्माता स्वामी विवेकानंद ' आदि । 20 नवंबर , 2009 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  सैमुअल मोर्स द्वारा वाशिंगटन डीसी से बाल्टीमोर के लिए पहला तार - संदेश भेजा गया । 1 मई की प्रम...

Daily knowledge and my daily life: 30 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारती...

Daily knowledge and my daily life: 30 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारती... : प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व राजा रवि वर्मा  राजा रवि वर्मा का जन्म 29 अप्रैल , 1848 को केरल के शहर किलिमानूर में हुआ । पाँच वर्ष ...

30 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व राजा रवि वर्मा

Image
प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व राजा रवि वर्मा  राजा रवि वर्मा का जन्म 29 अप्रैल , 1848 को केरल के शहर किलिमानूर में हुआ । पाँच वर्ष की आयु में ही उन्होंने अपने घर की दीवारों को दैनिक जीवन की घटनाओं से चित्रित करना प्रारंभ कर दिया था । 14 वर्ष की आयु में वे तिरुवनंतपुरम गए और राजमहल में तैल चित्रण की शिक्षा प्राप्त की । बाद में उन्होंने चित्रकला के विभिन्न आयामों में दक्षता के लिए मैसूर , बड़ौदा और देश के अन्य भागों की यात्रा की । उन्होंने पारंपरिक | तंजौर कला और यूरोपीय कला का अध्ययन किया । उन्होंने लगभग 30 वर्ष भारतीय चित्रकला की साधना में लगाए । बंबई में लीथोग्राफ प्रेस खोलकर उन्होंने अपने चित्रों का प्रकाशन किया । उनकी कलाकृतियों के लिए उन्हें अनेक पुरस्कार मिले । 2 अक्टूबर , 1906 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  इतिहास में दर्ज सबसे चमकीले सुपरनोवा का अवलोकन किया गया । 30 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :- • 1598 : अमेरिका में पहली बार थिएटर का आयोजन । • 1870 : भारत के प्रसिद्ध फिल्म निर्माता - निर्देशक दादासाहब फालके का जन्म । • 1985 : रि...

29 April knowledge ( रोचक जानकारी ) ' अशोक चक्र ' विजेता पुनीत नाथ दत्त

Image
' अशोक चक्र ' विजेता  पुनीत नाथ दत्त लेफ्टिनेंट पुनीत नाथ दत्त का जन्म 29 अप्रैल , 1973 को जोधपुर ( राजस्थान ) में हुआ । वे 9 दिसंबर , 1995 को भारतीय | सेना की 11 गोरखा राइफल्स में अधिकारी बने । उनके पिता मेजर प्रमोद नाथ दत्त ने | भी गोरखा राइफल्स में सेवा की थी । उनके दादा भारतीय सेना में और चाचा भारतीय नौसेना में कमांडर थे । 19 जुलाई , 1997 को श्रीनगर के नौशेरा इलाके की तीन मंजिला इमारत में छिपे आतंकियों के खिलाफ चलाए गए ऑपरेशन में उन्होंने बहादुरी का प्रदर्शन किया था । हालाँकि पुनीत नाथ भी इस मुठभेड़ में जख्मी हो गए और अस्पताल में इलाज के दौरान 20 जुलाई , 1997 वे देश के लिए शहीद हो गए । उनकी वीरता और असाधारण साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत भारत के शांति काल के सर्वोच्च वीरता पुरस्कार ' अशोक चक्र से सम्मानित किया गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  अंतरिक्ष यात्री जैरी लिनेनगेर और वसीली ट्सिब्लेव द्वारा पहली अमेरिकी - रूसी अंतरिक्ष सैर संचालित की गई । 29 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1639 : दिल्ली में लालकिले की नींव रखी गई ।  • 1848 : सुप्रस...

28 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय

Image
प्रसिद्ध भारतीय लेखक अयोध्या सिंह उपाध्याय  अयोध्या सिंह उपाध्याय ' हरिऔध ' का जन्म 15 अप्रैल , 1865 को आजमगढ़ में हुआ । उन्होंने उर्दू , संस्कृत , फारसी , बँगला एवं अंग्रेजी का अध्ययन किया । वर्ष 1883 में वे निजामाबाद के मिडिल स्कूल के हेडमास्टर बने । वर्ष 1923 में वे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में प्राध्यापक बने । उनका सृजनकाल हिंदी के तीन युगों में विस्तृत है - भारतेंदु युग , द्विवेदी युग और छायावादी युग । इसलिए हिंदी कविता के विकास में उनकी भूमिका नींव के पत्थर के समान है । उन्होंने संस्कृत छंदों का हिंदी में सफल प्रयोग किया है । प्रियप्रवास ' की रचना संस्कृत वर्णवृत्त में करके उन्होंने खड़ी बोली को पहला महाकाव्य दिया । ' प्रियप्रवास ' और ' वैदेही वनवास ' उनके महाकाव्य हैं । उन्होंने अनेक पुस्तकें लिखीं । 16 मार्च , 1947 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  सर आइजक न्यूटन के ' प्रिंसीपिया ' का पहला खंड प्रकाशित किया गया । 28 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1910 : इंग्लैंड में पायलट क्लोड ग्राहम व्हाइट ने पहली बा...

27 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व मनिभाई भीमाभाई देसाई

Image
प्रसिद्ध भारतीय व्यक्तित्व मनिमाई भीमाभाई देसाई आजीवन निर्धन गाँव वालों के आर्थिक तथा सामाजिक विकास के लिए कार्य करने वाले मनिभाई देसाई का जन्म 27 अप्रैल , 1920 को सूरत में हुआ था । वर्ष 1942 में ' जूनियर बैचलर ऑफ साइंस ' की डिग्री प्राप्त की । गांधीजी से प्रभावित होकर स्वतंत्रता आंदोलन में शामिल हुए । गांधीजी के निर्देश पर उर्लीकंचन गाँव के गोशाला आश्रम में गरीब लोगों के लिए प्राकृतिक चिकित्सा तथा ऋण सहकारिता की व्यवस्था की । भारतीय एग्रो इंडस्ट्रीज फाउंडेशन ' की शुरुआत | कर बापू के गोरक्षण के सिद्धांत को | कार्य रूप दिया । पशुओं को खुर तथा मुंह की बीमारियों से बचाने के लिए वैक्सीन का निर्माण किया । देसाई की इस प्रतिबद्ध सेवा के लिए उन्हें 1982 का ' मैग्सेसे पुरस्कार ' दिया गया । 1993 में उन्होंने इस धरती पर अंतिम सांस ली । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  सुपरजंबो जेट विमान एयरबस ए - 380 ने फ्रांस के टूलूज से अपनी पहली उडान भरी । 27 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :- • 1854 : बंबई से पुणे के बीच पहला तार भेजा गया । • 1878 : कलकत्ता वि . वि . में महिला...