Posts

सेंदरा / कारका ( खोज / search )

Image
      सेंदरा - कोड़ा को होतेते      कारका - कुड़ी को होतेते       सेंदरा रेनाक् हा़टिञ दौ एयाय (7) लेकानाग् मेनाक्आ 1. बाहा सेंदरा - ( बाहा पोरोब तेसार माहा रे हुयोक्आ ) 2. पुर सेंदरा - ( आतों कोडा़ होतेते नेनडा कातेक् जाहांन् माहा रेगे होयोक्आ ) 3. जारपा सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे आडे पासे बारया पेया आतो टोला होड़ मिला़व कातेक् को सेंदराया ) 4. गिरा़ सेंदरा - ( जांहां बिर गे दिहरी बाबा होतेते गिरा़ आडा़क् कातेक् को सेंदराया ) 5. दिसवा़ सेंदरा - ( मित् टेन बिर गे जाव सेरमा गे जाहां नेनडा कातेक् को सेंदरायेत् ताहेंना ) 6. राज सेंदरा - ( लाहा जाहां राजा को होतेते सेंदरा होयोक् कान ताहेंना ) 7. लॉ बिर सेंदरा - ( नोवा दो आजोदिया़ बुरू सेंदरा काना जाहां दो बा़यसा़ख कुना़मी रे हुयोक् काना आर नोवा रेगे लाॉ बिर बा़यसी हों होयोक् काना )        सेंदरा बिर रेना जुड़ू खेरवाल साँवता रे जुड़ू रेना हाटिञ 1. ढिङकिया़ जुड़ू 2. टोटाकिया़ जुड़ू 3. आ़पाड़िया़ जुड़ू 4. मामा: सेरोम जुड़ू 5. लाडया जुड़ू 6. सिकारिया जुड़ू सेंदरा बिर...

17 April knowledge ( रोचक जानकारी ) प्रसिद्ध भारतीय कवि जयदेव

Image
प्रसिद्ध भारतीय कवि         जयदेव जयदेव का काल 12वीं शताब्दी और जन्म - स्थान बंगाल के केंडुली नामक गाँव को माना जाता है । वे एक वैष्णव भक्त और संत के रूप में सम्मानित थे । वे संस्कृत के महाकवि हैं , जिन्होंने ' गीत - गोविंद ' और ' रतिमंजरी ' की रचना की । उनकी कृति ' गीत - गोविंद ' संस्कृत की एक मौलिक रचना है । उसमें उन्होंने श्रीकृष्ण के राधा - प्रेम का वर्णन बड़े ही शृंगारपूर्ण ढंग से किया है । उन्होंने ' गीत - गोविंद ' के माध्यम से अपनी काव्य रचनाओं में राधाकृष्ण की व्यक्त , अव्यक्त , प्रकट एवं अप्रकट - सभी तरह की लीलाओं का भव्य वर्णन किया है । भक्ति - रस से परिपूर्ण कविता करने के कारण जयदेव स्वयं भक्तों के आराध्य बन गए हैं । ' गीत - गोविंद ' का अनुवाद अनेक भाषाओं में हो चुका है । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  सुनीता विलियम्स अंतरिक्ष की कक्षा में मैराथन दौड़ करने वाली पहली यात्री बनीं । 17 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :- • 1675 : छत्रपति शिवाजी ने फोंडा किले पर हमला कर कारवार को जीता । • 1947 : श्रीलंका के महानतम खिलाड़ी मुथ...

16 April knowledge ( रोचक जानकारी ) विश्वप्रसिद्ध व्यक्तित्व चार्ली चैपलिन

Image
विश्वप्रसिद्ध व्यक्तित्व चार्ली चैपलिन कॉमेडी के बादशाह चार्ली चैपलिन का जन्म 16 अप्रैल , 1889 को लंदन में हुआ था । वे हास्य मनोरंजन करने वालों के | दल में शामिल होकर 19 साल की उम्र में इंग्लैंड के सबसे मशहूर हास्य कलाकार बन चुके थे । कॉमेडी में उनके योगदान के लिए उन्हें ' कॉमेडी का पिता ' भी कहा जाता है । 1971 में फ्रांस सरकार ने उन्हें ' कमांडर ऑफ द नेशनल ऑर्डर ऑफ द लीजन ऑफ द ऑनर ' के रूप में भी नियुक्त किया । अपने 75 साल के कॅरियर में कई तरह के किरदार निभाने वाले चैपलिन को तीन अकादमी अवार्ड मिले थे । यूनाइटेड स्टेट्स लाइब्रेरी ऑफ कांग्रेस के नेशनल फिल्म रजिस्ट्री में चैपलिन की 6 महत्त्वपूर्ण फिल्मों को सँभालकर रखा गया है । 25 दिसंबर , 1977 को | उनकी मृत्यु स्विट्जरलैंड में हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- भारत में मुंबई के बोरीबंदर और ठाणे के मध्य पहली ट्रेन सेवा का उद्घाटन किया गया । 16 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1853 : भारत में बोरीबंदर ( बंबई ) से ठाणे के बीच पहली यात्री रेलगाड़ी चली । • 1889 : हास्य कलाकार चार्ली चैपलिन का जन्म हु...

15 April knowledge ( रोचक जानकारी )विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक लियोनार्दो द विंची

Image
विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक  लियोनार्दो द विंची लियोनार्दो द विंची का जन्म 15 अप्रैल , 1452 को हुआ था । विश्वप्रसिद्ध पेंटिंग ' मोनालिसा ' के रचनाकार लियोनार्दो द विंची एक महान चित्रकार , संगीतज्ञ , कुशल यांत्रिक , इंजीनियर तथा वैज्ञानिक थे । अद्भुत प्रतिभा के धनी विंची एक ही समय में एक हाथ से लिखने का और दूसरे हाथ से पेंटिंग का कार्य कर सकते थे । शब्दों को उलटे क्रम में लिखने में उन्हें निपुणता हासिल थी । कैंची का आविष्कार करने के अलावा उन्होंने अलार्म घड़ी , वातानुकूल संयंत्र , टैंक , पनडुब्बी , हेलीकॉप्टर , भूमिगत नहरें , गोताखोरी के उपकरण आदि के डिजाइन भी तैयार किए थे । इतना कुछ करने वाले लियो कभी स्कूल नहीं गए | थे , उनकी पढ़ाई घर पर ही हुई थी । उन्हें जानवरों से बहुत प्यार था । 2 मई , 1519 को उनकी मृत्यु हुई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- फ्रेडरिक बैंटिंग , जॉन मैकलियोड और चार्ल्स बेस्ट द्वारा इंसुलिन की खोज की गई । 15 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1452 : विश्वप्रसिद्ध वैज्ञानिक लियोनार्डो द विंची का जन्म । • 1469 : सिख धर्म के संस्थापक गुरुनानक का ज...

14 April Intresting knowledge ( रोचक जानकारी )झारखंड के महापुरुष ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव

Image
झारखंड के महापुरुष  ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव ठाकुर विश्वनाथ शाहदेव का जन्म 12 अगस्त , 1917 को सतरंजी गढ़ , झारखंड में हुआ । सन् 1840 में पिता ठाकुर रघुनाथ शाही की मृत्यु के बाद वे राजा बने । राजसिहांसन पर बैठने के साथ ही उन्हें ज्ञात हो गया कि वे नाममात्र के राजा हैं , सारी शक्ति तो अंग्रेजों के हाथों में है । यहीं से उनमें ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ विद्रोह की ज्वाला धधकने लगी । अंग्रेजों के जुल्म के विरुद्ध उन्होंने सर्वप्रथम सन् 1855 में विद्रोह का बिगुल फूंका और अपने राज्य को अंग्रेजों से स्वतंत्र घोषित कर दिया । इससे अंग्रेज सरकार उनकी दुश्मन बन गई । 1857 के विद्रोह में उन्होंने छोटानागपुर की लड़ाई में विशेष भूमिका निभाई । आखिर में दुश्मनों की मुखबिरी से वे गिरफ्तार कर लिये गए । 16 अप्रैल , 1858 को उन्हें फाँसी दे दी गई । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  नासा ने न्यू होराइजन अंतरिक्ष यान द्वारा ली गई बौने ग्रह प्लूटो और इसके चंद्रमा चैरॉन की पहली रंगीन छवि जारी की । 14 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ  :- • 1891 : भारतीय संविधान के निर्माता बाबासाहेब भीमराव आंबेडकर...

13 April Intresting knowledge (रोचक जानकारी)भारतीय सैन्य अधिकारी मार्शल अर्जन सिंह

Image
भारतीय सैन्य अधिकारी मार्शल अर्जन सिंह एयर चीफ मार्शल अर्जन सिंह का जन्म 15 अप्रैल , 1919 को हुआ था । उन्होंने वर्ष 1938 में रॉयल एयर फोर्स कॉलेज , क्रैनवेल में प्रवेश किया और दिसंबर 1939 में एक पायलट अधिकारी के रूप में नियुक्त हुए । वर्ष 1944 में उन्होंने भारतीय वायुसेना की नंबर 1 स्क्वाड्रन का अराकन अभियान के दौरान नेतृत्व किया । वर्ष 1944 में उन्हें प्रतिष्ठित फ्लाइंग क्रॉस ( डीएफसी ) से सम्मानित किया गया । वर्ष 1964 से 1969 तक वे वायुसेनाध्यक्ष ( सीएएस ) रहे और वर्ष 1965 में उन्हें ' पद्म विभूषण ' से सम्मानित किया गया । वर्ष 1965 के युद्ध में वायु सेना में योगदान के लिए उन्हें एयर चीफ मार्शल बनाया गया । वे भारतीय वायु सेना के पहले एयर चीफ मार्शल थे । उन्होंने 1969 में 50 साल की उम्र में अपनी सेवाओं से सेवानिवृत्ति ली । 16 सितंबर 2017 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- अमेरिकी इंजीनियर जॉर्ज वेस्टिंगहाउस द्वारा स्टीम पावर ब्रेक का पेटेंट कराया गया । 13 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :-  • 1919 : अमृतसर के जलियाँवाला बाग में नृशंस हत्याकांड । • 19...

12 April Intresting knowledge (रोचक जानकारी )' अशोक चक्र ' विजेता मेजर मुकुंद वरदराजन

Image
' अशोक चक्र ' विजेता  मेजर मुकुंद वरदराजन  तमिलनाडु के रहनेवाले राजपूत रेजिमेंट के मेजर मुकुंद वरदराजन का जन्म 12 अप्रैल , 1983 को कोझिकोड ( केरल ) में हुआ था । उन्होंने मद्रास क्रिश्चियन कॉलेज से जर्नलिज्म में डिप्लोमा किया था । आर्मी में कार्यरत अपने दादाजी और दो चाचाजी से प्रेरित होकर वरदराजन भी आर्मी में शामिल हुए । 25 अप्रैल , 2014 को 44 राष्ट्रीय राइफल्स के मेजर वरदराजन की अगुआई में जम्मू - कश्मीर के शोपियाँ स्थित काजीपथरी गाँव में एक मकान में छुपे आतंकियों को लंबी मुठभेड़ के बाद मार गिराया गया था । स्वयं दो आतंकवादियों को मार गिराने वाले मेजर भी इस मुठभेड़ में 25 अप्रैल , 2014 को शहीद हो गए । उनकी अदम्य वीरता और साहस के लिए उन्हें मरणोपरांत ' अशोक चक्र ' से सम्मानित किया गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :-  यूरी गागरिन वोस्तोक 1 में पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले पहले यात्री बने । 12 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :- • 1943 : 16वीं लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन का जन्म । • 1948 : नेहरूजी ने हीराकुंड बाँध तथा उड़ीसा की नई राजधानी भुवनेश्वर की आधारशिला रख...

11April Intresting knowledge ( रोचक जानकारी )भारत के महापुरुष ज्योतिबा फुले

Image
भारत के महापुरुष ज्योतिबा फुले  महान् क्रांतिकारी ज्योतिबा फुले ( ज्योतिराव गोविंदराव फुले ) का जन्म 11 अप्रैल , 1827 को पुणे ( महाराष्ट्र ) में हुआ था । उन्होंने भारतीय समाज में फैली अनेक कुरीतियों को दूर करने के लिए काफी संघर्ष किया । स्त्रियों की दशा सुधारने और उनकी शिक्षा के लिए ज्योतिबा तथा उनकी पत्नी सावित्री बाई ने मिलकर 1848 में स्कूल खोला , जो देश का पहला महिला विद्यालय था । लोगों के विरोधों के बावजूद उन्होंने तीन और बालिका विद्यालय खोले । दलितों और निर्बलों को न्याय दिलाने के लिए ज्योतिया ने ' सत्यशोधक समाज ' स्थापित किया । उनकी समाजसेवा देखकर 1888 ई . में बंबई की एक विशाल सभा में उन्हें ' महात्मा ' की उपाधि दी गई । 28 नवंबर , 1890 को उनका निधन हो गया । आज के दिन विज्ञान की उपलब्धि :- अंतरिक्ष यात्रियों ने पहली बार अंतरिक्ष में एक उपग्रह चैलेंजर की मरम्मत पूरी की । 11 अप्रैल की प्रमुख घटनाएँ :- • 1869 : महात्मा गांधी की पत्नी कस्तूरबा गांधी का जन्म हुआ । • 1919 : पेरिस में अंतरराष्ट्रीय श्रम संगठन की स्थापना । • 1970 : अमेरिका में नासा द्वारा...